20 फ़रवरी 2013 - 20:30

पाकिस्तान की सरकार ने ऐलान किया है कि प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन लश्करे झंगवी के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

पाकिस्तान की सरकार ने ऐलान किया है कि प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन लश्करे झंगवी के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी तक ऑपरेशन जारी रहेगा। 
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के सूचना मंत्री क़मर ज़माँ कायरह ने कल बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस काफ्रेंस में कहा कि लश्करे झंगवी के खिलाफ ऑपरेशन में सभी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ हिस्सा ले रही हैं। अब तक लश्कर झंगवी के चार सदस्य मारे गए हैं जबकि शिया हज़ारह पर हमलों में कथित तौर पर शामिल एक सौ सत्तर अभियुक्त भी गिरफ़्तार हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हम पूरी क़ौम को भरोसा दिलाते हैं कि सरकार इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाएगी। उन्होंने क्वेटा में हज़ारह समुदाय की सुरक्षा को लेकर सेना और सरकार में मतभेद की खबरों को नकारते हुए कहा कि सेना सरकार का हिस्सा है और जरूरत पड़ने पर उसे इस्तेमाल किया जा सकता है।


..........

166